हैदराबाद में अस्पताल से 11 महीने का बच्चा चोरी

Baby
हैदराबाद। हैदराबाद के बच्चों के एक अस्पताल से 11 महीने के शिशु की चोरी हो गई है। पुलिस ने मंगलवार को बताया कि इस अस्पताल में पहले भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं।

शिशु के अभिभावकों ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई है कि बुर्के में वहां पहुंची एक महिला ने सोमवार शाम उन्हें बातों में लगाकर बच्चे से उनका ध्यान हटा दिया और फिर वह उनके बेटे को लेकर वहां से गायब हो गई।

निजामाबाद जिले के अरमोर शहर के अजय को कुछ दिन पहले निलोफर अस्पताल में एक बीमारी के इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। पिछले दो महीनों में यह इस तरह की दूसरी घटना है। इससे पहले 17 अगस्त को इसी अस्पताल से एक महीने के एक शिशु की चोरी हो गई थी।

पूर्व में भी इस तरह की घटनाएं हो चुकी हैं। निलोफर अस्पताल से जनवरी में तीन दिन की एक बच्ची को एक महिला उसकी मां के प्रति दोस्ताना व्यवहार दिखाकर चुरा ले गई थी। वर्ष 2006 में इसी अस्पताल से 20 दिन की एक बच्ची गायब हो गई थी।

मई में पूर्वी गोदावरी जिले के काकीनाडा के सरकारी अस्पताल से एक नवजात का अपहरण कर लिया गया था। अस्पताल में लगे सीसीटीवी कैमरा से बच्चे को चुराने वाली महिला की पहचान कर ली गई थी और कुछ दिन बाद वह बच्चा भी मिल गया था। अधिकारियों का कहना है कि इस तरह की घटनाएं रोकने के लिए उन्होंने सभी सरकारी अस्पतालों में सीसीटीवी कैमरा लगा दिए हैं।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+