चौरी-चौरा एक्सप्रेस के एसी कोच में गोलीबारी

घटना मऊ रेलवे स्टेशन से करीब 10 किलोमीटर पहले इंदारा जंक्शन की है। यहां गोरखपुर से कानपुर जा रही चौरी-चौरा एक्सप्रेस रेलगाड़ी के रुकते ही अपराधियों ने एसी-3 बोगी में सवार राम सिंह और उनके बेटे यशपाल सिंह को गोली मार दी।

राजकीय रेलवे पुलिस (जीआरपी)-मऊ के पुलिस अधीक्षक जितेंद्र कुमार ने बताया कि राम सिंह की मौके पर मौत हो गई जबकि अस्पताल में भर्ती यशपाल की हालत गंभीर बनी हुई है। उन्होंने बताया कि गोली मारकर भाग रहे बदमाशों को यशपाल ने घायलावस्था में पकड़ने की कोशिश की जिससे एक बदमाश की पिस्तौल बोगी में ही गिर गई, जिसे पुलिस ने अपने कब्जे में ले लिया है।

कुमार ने कहा कि हमलाकर कौन थे यह फिलहाल पता नहीं चल सका है। घटना की जांच की जा रही है। पुलिस के मुताबिक पिता-पुत्र गोरखपुर से रेलगाड़ी में सवार हुए थे और उन्हें इलाहाबाद जाना था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+