बिहार चुनाव : तीनों मतदानकर्मी नक्सलियों के चंगुल से मुक्त

पटना, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान शुरू होने के पूर्व सीतामढ़ी जिले के रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के एक मतदान केंद्र से अगवा तीनों मतदानकर्मियों को नक्सलियों के चंगुल से मुक्त करा लिया गया है।

राज्य के पुलिस महानिदेशक नीलमणि ने रविवार को बताया कि नक्सलियों द्वारा अगवा तीनों मतदानकर्मी सत्येंद्र पटेल, बलदेव यादव तथा कृष्णनंदन सिंह को नक्सलियों के चंगुल से छुड़ा लिया गया है।

उन्होंने बताया कि मतदान पूर्व रून्नीसैदपुर विधानसभा क्षेत्र के सुभईगढ़ मध्य विद्यालय स्थित मतदान केंद्र (मतदान केंद्र संख्या 116) पर तीन मतदानकर्मी सुरक्षाकर्मियों को साथ लिए बिना पहुंच गए थे, जिन्हें नक्सलियों ने अगवा कर लिया था। इस दौरान नक्सलियों ने मतदान से सम्बंधित सभी कागजात भी जला डाले थे। घटना के बाद से पुलिस लगातार छापेमारी कर रही थी।

गौरतलब है कि इस घटना के बाद प्रशासन ने दूसरे मतदान केंद्र के कर्मियों को वहां तैनात कर मतदान कराया।

उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण में रविवार को 45 विधानसभा क्षेत्रों में शांतिपूर्वक मतदान सम्पन्न हुआ।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+