जापानी मीडिया में छा गए प्रधानमंत्री

टोक्यो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जापान दौरे पर पहुंचे प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह स्थानीय मीडिया में छा गए हैं। कई अखबारों ने उनके साक्षात्कार तो कई ने उनसे जुड़ी खबरें प्रमुखता से प्रकाशित की हैं।

स्थानीय अखबार 'डेली योमियुरी' ने पहले पृष्ठ पर सिंह से जुड़ी खबर को जगह दी है। इसी तरह से 'इंटरनेशनल हेराल्ड ट्रिब्यून' और 'असाही शिम्बून' ने भी भारतीय प्रधानमंत्री के दौरे को प्रमुखता दी है।

यहां के मशहूर अंग्रेजी समाचार पत्र 'जापान टाइम्स' ने प्रधानमंत्री के टोक्यो पहुंचने से जुड़ी खबर प्रकाशित की है। अखबार का कहना है कि सिंह परमाणु ऊर्जा और मुक्त व्यापार के मसलों पर अपने जापानी समकक्ष नाओतो कान के साथ बातचीत के लिए यहां पहुंचे हैं।

स्थानीय मीडिया ने चीन के मद्देनजर भी मनमोहन सिंह की यात्रा को प्रमुखता दी है। यहां के कुछ अखबारों में जापानी प्रधानमंत्री कान का एक बयान छपा है जिसमें उन्होंने कहा कि उनके देश के सामने चीन और उत्तर कोरिया के रूप में बड़ी चुनौती है।

सिंह रविवार को जापान पहुंच गए। वह टोक्यो में तीन दिनों तक रहेंगे और वहां जापान के साथ वार्षिक बैठक में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के लिए रवाना होंगे। यात्रा के आखिरी पड़ाव में वह वियतनाम जाएंगे।

टोक्यो रवाना होने से पहले उन्होंने अपने बयान में कहा कि वह मलेशिया के साथ आर्थिक एकीकरण के और मजबूत होने की उम्मीद करते हैं। इसके साथ ही प्रधानमंत्री ने कहा कि वियतनाम के साथ भारत की सामरिक साझेदारी है जो दोनों के लिए अहम है।

प्रधानमंत्री ने जापान के संदर्भ में कहा, "जापान के साथ वार्षिक सम्मेलन की परम्परा का बेहतरीन परिणाम सामने आया है। इससे दोनों देशों के व्यापक और बहुआयामी संबंधों को और मजबूती मिली है।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+