पाकिस्तान में दरगाह में विस्फोट, 6 मरे (लीड -2)

अवैस सलीम

इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में सोमवार को एक सूफी संत की दरगाह के बाहर शक्तिशाली बम विस्फोट में कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।

यह विस्फोट पाकपट्टन में सूफी संत हजरत बाबा गंज-ए शक्कर की दरगाह के बाहर हुआ।

क्षेत्रीय पुलिस अधिकारी अमजद सलीमी ने कहा, "बम विस्फोट सूफी दरगाह के पूर्वी द्वार की तरफ हुआ जिसे कुछ महीने पहले ही सुरक्षा चिंताओं को ध्यान में रखते हुए बंद किया गया था।"

सलीमी ने बताया, "दरगाह के द्वार के बाहर एक व्यक्ति ने दूध के डिब्बों से लदी एक मोटरसाइकिल खड़ी की। मोटरसाइकिल सवार के जाने के बाद ही दूध के डिब्बों में छुपाए गई विस्फोटक सामग्री में धमाका हो गया।"

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल सवार दो युवक सूफी संत की दरगाह पर आए और बम रखकर चले गए। मरने वालों में तीन महिलाएं भी शामिल हैं। विस्फोट के बाद आसपास की कई दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं ओर लोगों में दहशत फैल गई।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक विस्फोट के समय दरगाह के भीतर करीब 200 लोग मौजूद थे।

चिकित्साधिकारी अशरफ चौधरी ने बताया, "प्रशासन ने अस्पताल में आपात स्थिति लागू कर दी है और गंभीर रूप से घायल लोगों को लाहौर के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।"

पुलिस महानिरीक्षक तारिक सलीम डोगर के मुताबिक दरगाह परिसर में सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए केवल एक ही द्वार खोला गया था।

उल्लेखनीय है कि पिछले कुछ समय से पाकिस्तान में धार्मिक स्थलों को निशाना बनाया जा रहा है। दो सप्ताह पहले कराची के अब्दुल्लाह शाह गाजी की दरगाह में एक आत्मघाती विस्फोट होने से 10 लोगों की मौत हो गई थी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+