नक्सलियों ने स्कूली छात्र पर गोली चलाई
कोलकाता, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। पश्चिम बंगाल के पश्चिम मिदनापुर जिले में संदिग्ध नक्सलियों ने 10वीं कक्षा के एक छात्र पर गोली चलाकर उसे जख्मी कर दिया। इस मामले में अभी किसी की गिरफ्तारी नहीं हुई है।
जिले के पुलिस अधीक्षक मनोज वर्मा ने आईएएनएस को फोन पर बताया कि मिदनापुर कोतवाली थाना से 15 किलोमीटर दूर चंद्रा गांव में नक्सलियों ने कार्तिक महतो पर गोली चलाई।
उन्होंेने कहा, "घटना दोपहर में हुई। गोली छात्र के कंधे में लगी।"
पुलिस ने बताया कि दोषियों को पकड़ने के लिए पुलिस ने इलाके में संयुक्त बलों को तैनात किया है। वे तलाशी अभियान चला रहे हैं।
उल्लेखनीय है कि राज्य के तीन जिलों -बांकुड़ा, पुरुलिया और पश्चिम मिदनापुर में नक्सली सक्रिय हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications