फिलीपींस में आपसी गोलीबारी में 6 सैनिकों की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के मुताबिक सेना के जवान रविवार शाम को गश्त लगा रहे थे उसी समय एक सेना के ही एक जवान ने अपने अन्य साथियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।
सेना के मेजर जनरल रोमियो लुस्टेटिस्का ने कहा कि संदिग्ध व्यक्ति ने सरकारी राइफल एम14 का प्रयोग किया।
उन्होंने कहा, "बिना एक शब्द कहे उसने अपने साथियों पर काफी नजदीक से गोलीबारी शुरू कर दी जिसमें पांच लोग मारे गए। इस घटना के बाद वह वहां से फरार हो गया। "
मुख्य पुलिस अधीक्षक एडविन कोरवेरा ने कहा कि बाद में वह पुलिस अधिकारियों के साथ गोलीबारी में मारा गया।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications