जबलपुर में जाली नोटों के साथ 3 गिरफ्तार
घमापुर थाने के प्रभारी नरेश शर्मा ने आईएएनएस को बताया है कि सोमवार को पुलिस ने अलका विश्वकर्मा और उसके बेटे व एक अन्य व्यक्ति मुख्तियार को पकड़ा। तलाशी के दौरान उनके पास से 75 हजार रुपये के जाली नोट मिले। इसमें 1000 और 500 रुपये के नोट शामिल हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपियों ने बताया है कि वे जाली नोट बनारस से लाए थे। पुलिस को आशंका है कि इस गिरोह में और भी लोग संलिप्त हो सकते है,उनकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications