तमिलनाडु में विस्फोट, 23 घायल
तिरुपुर पुलिस ने आईएएनएस को बताया कि कुझुमम बस अड्डे के निकट एक ट्रैक्टर एक बोरे के ऊपर से गुजरा, तभी विस्फोट हो गया। बोरे में देसी बम भरे हुए थे।
बच्चे का दायां हाथ जख्मी हो गया। पुलिस के अनुसार घायलों में से 21 का उपचार स्थानीय अस्पताल में चल रहा है, जबकि दो लोगों को कोयम्बटूर के सरकारी अस्पताल में ले जाया गया है।
पुलिस का कहना है कि बोरा किसका था और उसने बस अड्डे के पास उसे क्यों रखा, इसकी जांच शुरू कर दी गई है।
उल्लेखनीय है कि तिरुपुर जिला राजधानी चेन्नई से लगभग 380 किलोमीटर की दूरी पर है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications