केरल में दूसरे चरण के तहत शांतिपूर्ण मतदान जारी
राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक केरल में दूसरे चरण के तहत कोट्टायम, इदुकी, अलपुझा, एर्नाकुलम, त्रिशूर, मालाप्पुरम और पलक्कड़ जिलों में मतदान सुबह सात बजे शुरू हो गया। मतदान शुरू होने के तीन घंटे के भीतर 20 फीसदी लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
केरल में स्थानीय निकायों के चुनाव में 21,612 सीटों के लिए रिकॉर्ड 70,915 उम्मीदवार अपनी किस्मत आजमा रहे हैं। पहले चरण के तहत मतदान 23 अक्टूबर को समपन्न हुआ था।
राज्य में दूसरे चरण के तहत 12,374 सीटों के लिए 1.23 करोड़ मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे।
इलेक्ट्रनिक वोटिंग मशीन (ईवीएम) का प्रयोग निगम और नगरपलिकाओं के चुनाव में किया जा रहा है जबकि ग्राम, ब्लॉक और जिला पंचायत के चुनावों में बैलेट पेपर का ही इस्तेमाल किया जा रहा है।
मुख्यमंत्री वी. एस. अच्यूतानंदन ने अलपुझा जिले के पुन्नपारा में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। उन्होंने कहा कि जनादेश वाम दलों के पक्ष में ही आएगा।
वहीं दूसरी तरफ प्रमुख विपक्षी नेता ओम्मन चंडी ने कोट्टायम जिले के पुथुपल्ली में अपने मताधिकार का प्रयोग किया। इस दौरान उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाले संयुक्त लोकतांत्रिक फ्रंट (यूडीएफ) की जीत निश्चित है।
उल्लेखनीय है कि पिछली बार वर्ष 2005 में स्थानीय निकायों का चुनाव कराया गया था। राज्य की सभी पांच नगर निगमों पर लेफ्ट डेमोक्रेटिक फंट्र (एलडीएफ) का कब्जा है। राज्य की 14 जिला पंचायत सीटों में से 11 पर एलडीएफ का कब्जा है जबकि 53 नगरपालिकाओं में से 33 सीटें एलडीएफ के पास हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications