Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

एनजीओ से 28 लद्दाखी बच्चे बचाए गए

जम्मू, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। जम्मू पुलिस ने रविवार को एक कमरे से 28 लद्दाखी बच्चों को बचा लिया। एक गैर सरकारी संगठन ने इन बच्चों को यहां कैद कर रखा था। पुलिस ने संगठन के सात सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। इन बच्चों को सोमवार को वापस लेह ले जाया जाएगा।

इन बच्चों को यूथ मूवमेंट फॉर पीस नामक संस्थान शिक्षा मुहैया कराने के लिए जम्मू लाया था।

आधिकारिक सूत्रों ने कहा कि सरकार इन बच्चों को हर तरह की मदद मुहैया कराएगी और उन्हें लेह में फिर से व्यवस्थित किया जाएगा।

एनजीओ ने एक प्रतिष्ठित स्कूल में दाखिला कराने के लिए इन बच्चों को जम्मू लाया था।

एनजीओ के गिरफ्तार सदस्यों में से एक रंजना ने संवाददाताओं को बताया कि उन्होंने कोई गैरकानूनी काम नहीं किया है और कहा कि वे दुर्भावनापूर्ण प्रोपागंडा के शिकार बन गए हैं।

लद्दाख बुद्धिस्ट एसोसिएशन (एलबीए) के नेता पी.के. गुनजोंग ने संवाददाताओं को बताया, "एनजीओ कथितरूप से बच्चों को बौद्ध से ईसाई बनाने की तैयारी कर रहा था।"

शिकायत मिलने के बाद जम्मू पुलिस ने जांच शुरू की और उसने पाया कि एनजीओ ने बच्चों को अगवा कर उन्हें कैद कर रखा था।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+