रेलगाड़ी से कटकर 5 चीतल मरे, मामला दर्ज
कर्तनियाघाट सेंचुरी से गुजरने वाले गोण्डा-मैलानी रेल प्रखंड पर रविवार रात रेलगाड़ी की चपेट में आने से चार मादा और एक नर चीतल की मौत हो गई थी।
कर्तनियाघाट सेंचुरी के प्रभागीय वन अधिकारी (डीएफओ) आर. के. सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं से कहा कि यह साफ तौर पर रेल विभाग की लापरवाही का मामला है।
सिंह ने कहा कि रेल विभाग के वादे के बावजूद सेंचुरी से गुजरने वाली रेलगाड़ियों की रफ्तार कम नहीं हो रही है। रेल अधिकारियों ने एक बैठक में वादा किया था कि सेंचुरी से गुजरने के दौरान रेलगाड़ियों की रफ्तार 30 किलोमीटर प्रति घंटे रहेगी, लेकन इस पर अमल नहीं हो रहा है।
सिंह ने बताया कि हादसे के समय गोकुल एक्सप्रेस और एक मालगाड़ी सेंचुरी से गुजरी थी। अभी यह साफ नहीं हो पाया है कि किस रेलगाड़ी से कटकर चीतलों की मौत हुई। फिर भी अज्ञात रेल चालक और गार्ड के खिलाफ वन्यजीव संरक्षण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। घटना की जांच की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications