नक्सलियों से साठगांठ के आरोप में एएसआई गिरफ्तार
पुलिस के अनुसार सलीम हसन पिछले कई वषरें से पुलिस अधीक्षक कार्यालय की गोपनीय शाखा में स्टेनो के पद पर कार्यरत था। उसकी नक्सलियों से साठगांठ की शंका पुलिस अधिकारियों को कुछ दिन पूर्व हुई थी। इसी आधार पर उसकी निगरानी की जा रही थी।
मुंगेर के पुलिस अधीक्षक एम़ सुनील नायक ने बताया कि हसन कुछ दिनों से पुलिस की गुप्त सूचना नक्सलियों को उपलब्ध कराता था। इस सिलसिले में उसे गिरफ्तार कर लिया गया है तथा पुलिस उससे पूछताछ कर रही है।
इधर, सूत्रों के मुताबिक पुलिस अधीक्षक कार्यालय से कई आवश्यक कागजात भी गायब पाए गए हैं। सलीम पिछले 18 वषरें से इस कार्यालय में कार्यरत था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications