कांग्रेस ने करात के बयान का स्वागत किया

कांग्रेस प्रवक्ता शकील अहमद ने संवाददाताओं को सम्बोधित करते हुए सोमवार को कहा, "करात के बयान का हम स्वागत करते हैं। हालांकि उन्होंने यह बयान कैम्ब्रिज में दिया है। देश में दिया होता तो और अच्छा होता।"

अहमद ने कहा, "यह अच्छी बात है कि उन्हें अपनी गलतियों का एहसास हुआ है। हम उम्मीद करते हैं कि आने वाले दिनों में वह अपनी ऐतिहासिक गलतियों को दोहराएंगे नहीं जैसा कि उन्होंने वर्ष 1977 में जनसंघ का समर्थन कर किया, 1989 में पूर्व प्रधानमंत्री वी. पी. सिंह की सरकार बनाने के लिए भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ हाथ मिलाया और हाल ही भारत-अमेरिका परमाणु समझौते पर संयुक्त प्रगतिशील गठबंधन (संप्रग) सरकार का विरोध किया।"

उल्लेखनीय है कि करात ने रविवार को कैम्ब्रिज में एक सम्मेलन में कहा था कि भारत में वामपंथी दल अभी भी 1940 के सिद्धांतों व अवधारणाओं पर काम कर रहे हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+