जापान के साथ परमाणु समझौते पर सवालिया निशान
टोक्यो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने सोमवार को कहा कि भारत असैन्य परमाणु सहयोग समझौते को लेकर टोक्यो पर किसी तरह का दबाव नहीं बनाएगा क्योंकि यह जापान के लिए एक संवेदनशील मसला है।
जापान दौरे पर पहुंचे सिंह ने कहा, "मैं जापान में परमाणु मुद्दे की संवेदनशीलता को समझता हूं इसीलिए हम समझौते को लेकर किसी तरह का दबाव नहीं बनाएंगे।"
सिंह रविवार को जापान पहुंच गए। वह टोक्यो में तीन दिनों तक रहेंगे और वहां जापान के साथ वार्षिक बैठक में शिरकत करेंगे। इसके बाद वह मलेशिया की राजधानी कुआलालंपुर के लिए रवाना होंगे। यात्रा के आखिरी पड़ाव में वह वियतनाम जाएंगे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications