जबलपुर में हीरे के साथ 2 पकड़े गए
सूत्रों के मुताबिक आयकर विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि दिल्ली से जबलपुर आने वाली नियमित उड़ान से कुछ लोग अपने साथ हीरे लेकर आ रहे हैं। विमानतल पर जब यात्रियों की तलाशी ली गई तो दो व्यापारियों के पास से हीरे मिले। दो व्यापारियों को हिरासत में ले लिया गया।
जांच अधिकारी के अनुसार व्यापारियों के पास से मिले हीरे की अनुमानित कीमत पांच करोड़ रुपये है। ये हीरे यहां किस लिए लाए गए और वे वैध हैं या अवैध, इसके बारे में दोनों व्यापारियों से पूछताछ की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications