नक्सलियों ने पंचायत चुनाव का बहिष्कार करने को कहा
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी (माओवादी) ने लोगों से पंचायत चुनाव से दूर रहने का आग्रह करते हुए कहा, "पंचायत चुनाव उस समय कराए जा रहे हैं जब राज्य सूखे के अलावा अन्य तरह की समस्याओं का सामना कर रहा है।"
नक्सलियों ने बयान जारी कर कहा है, "राहत कार्यो में विस्तार की बजाय चुनाव के नाम पर लाखों रुपये खर्च कर सुरक्षाकर्मियों को ग्रामीण इलाकों में तैनात किया गया।"
नक्सलियों ने एक बयान जारी कर कहा है, "पंचायत चुनाव से उन लोगों को मदद मिलेगी जो लोग सत्ता में है और लोगों को उनका बहिष्कार किया जाना चाहिए।"
राज्य में पंचायत चुनाव पांच चरणों 27 नवम्बर और 6, 13, 20 और 24 दिसम्बर को आयोजित किया जाएगा।
उच्चतम न्यायालय ने जनवरी में निर्वाचन आयोग को राज्य में पंचायत चुनाव कराने का निर्देश दिया था।
राज्य सरकार ने पंचायत चुनावों को शांतिपूर्ण तरीके से सम्पन्न कराने के लिए केंद्रीय सुरक्षा बलों की 250 कम्पनियों की मांग की है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications