अर्जेटीना में विमान हादसा, 12 लोग बाल-बाल बचे
ब्यूनस आयर्स, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। अर्जेटीना में रविवार को एक विमान उड़ान भरने के कुछ देर बाद ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया हालांकि इसमें सवार सभी 12 लोग बाल-बाल बच गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार यह हादसा वैश्विक समयानुसार दोपहर तीन बजे हुआ। विमान ने सांता इसाबेल शहर के हवाई अड्डे से उड़ान भरी थी। विमान में 10 यात्री और चालक दल के दो सदस्य सवार थे।
ला पाम्पा प्रांत में विमान हादसे का शिकार हुआ। उड्डयन विभाग के एक अधिकारी आंद्रे मास्केली ने बताया कि विमान में सवार लोगों को मामूली चोट आई। गिरने के साथ ही विमान में आग लग गई। यात्री समय रहते विमान से बाहर निकलने में कामयाब रहे।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications