2 राजनीतिक दलों के नेताओं में बहस होनी चाहिए : आडवाणी

पटना, 25 अक्टूबर (आईएएएनएस)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता लालकृष्ण आडवाणी ने कहा है कि लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए जिस तरह अमेरिका में दो नेताओं के बीच बहस होती है इसी तरह भारत में भी ऐसा ही होना चाहिए। उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी एक समय पर करवाने की बात कही।

बिहार में चुनाव प्रचार करने पहुंचे आडवाणी ने सोमवार को हाजीपुर में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए कहा कि अब लोकतंत्र को मजबूत करने के लिए राजनीतिक दलों के नेताओं में बहस होनी चाहिए। इससे मतदाता भी अपने प्रत्याशी चुनने से पूर्व अपने जनप्रतिनिधियों के विषय में जान पाएंगे।

उन्होंने लोकसभा और विधानसभा चुनाव भी एक ही समय पर करवाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि आज देश की जनता प्रतिवर्ष चुनाव में लगी रहती है। अगर पांच वषरें में एक बार चुनाव होगा तो वह राजनीति, प्रशासन और मतदाता के लिए भी सही होगा।

उन्होंने कहा कि आज कांग्रेस के नेता आकर कहते हैं कि बिहार का विकास कांग्रेस के पैसे से हुआ है। उन्होंने कहा कि क्या वह पैसा कांग्रेस का है, वह जनता का पैसा होता है। उन्होंने कहा कि केंद्र ने पैसा दिया जिसका सही उपयोग राज्य सरकार ने किया।

उन्होंने राष्ट्रीय जनता दल पर भी निशाना साधते हुए कहा कि राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन की सरकार से पहले बिहार में अपहरण आम बात थी जिसमें सरकार भी सहयोगी होती थी लेकिन आज स्थिति में बदलाव आया है। उन्होंने लोगों से 21वीं शताब्दी को भारत की शताब्दी बनाने का भी आह्वान किया।

आडवाणी ने कहा कि यह मतदाताओं का अधिकार है कि गलत कार्य करने वाली सरकार को दंडित किया जाए और अच्छा कार्य करने वाली सरकार को पुरस्कृत किया जाए और इस स्थिति में 15 वर्ष की राजद सरकार और पांच वर्ष की राजग सरकार की तुलना कर मत देने चाहिए।

उल्लेखनीय है कि आडवाणी सोमवार को तीन विधानसभा क्षेत्रों में तीन चुनावी सभाओं के लिए एक दिवसीय बिहार दौरे पर हैं।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+