मप्र में 3 बच्चों की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार
मालूम हो कि जिला मुख्यालय से लगभग 70 किलोमीटर दूर तेंदूखेड़ा के साप्ताहिक बाजार स्थल पर शनिवार की सुबह त्रिपाल से ढकी तीनो बच्चों आनंद (13 वर्ष), पुरुषोत्तम (छह वर्ष) और टीकाराम (चार वर्ष) के शव मिले थे। पुलिस जांच में तीनों बच्चों की हत्या पिता प्रतीम कुशवाहा द्वारा किया जाना पाया गया।
पुलिस अधीक्षक बी. एस. चौहान ने बताया है कि आरोपी प्रीतम ने अपना अपराध कबूल कर लिया है और उसकी गिरफ्तारी रायसेन जिले के बाड़ी गांव से की गई है।
प्रीतम का कहना है कि उस पर लगभग 55 हजार का कर्ज था और उसे अपनी पत्नी का सहयोग नहीं मिल पा रहा था। वह खुद भी बच्चों के साथ मर जाना चाहता था मगर ऐसा नहीं कर पाया। उसे अपने किए पर पछतावा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications