एसआईएस लाइव को 60 फीसदी भुगतान : लाली
लाली ने अपने ऊपर लगे जांच पूरी होने तक कम्पनी को किए जाने वाले भुगतान को रोकने को लेकर विरोध करने संबंधी आरोपों के जवाब में पत्रकारों से यह बात कही।
लाली ने कहा, "हमने एसआईएस लाइव को 60 फीसदी भुगतान कर दिया है। इस संबंध में कोई विवाद नहीं है। सारा भुगतान तय कायदे और कार्यक्रम के अनुसार हुआ है। इसके लिए मंत्रालय से स्वीकृति ली गई थी और जरूरी निर्देशों का पालन किया गया है।"
सेवा कर को लेकर लाली ने कहा कि इस मामले में दखल देने का आधिकार सेवा कर विभाग को है, लिहाजा इस बारे में उसी से पूछना बेहतर होगा। यह काम प्रसार भारती का नहीं है।
लाली ने कहा कि जहां तक सेवा कर के भुगतान की बात है, एसआईएस लाइव को इसका भुगतान समय पर करना चाहिए था और इस संबंध में उसे सूचना भी दी गई थी।
लाली ने कहा कि एसआईएस लाइव के साथ करार पूरा होने के बाद उसमें किसी प्रकार का कोई संशोधन नहीं किया गया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications