रेड्डी बंधुओं के करीबियों पर आयकर छापा
आयकर विभाग के एक प्रवक्ता ने यहां आईएएनएस को बताया, "हम बेंगलुरू, बेल्लारी और हॉजपेट में छापामारी कर रहे हैं। यह एक तलाशी अभियान है।" मामले में और अधिक जानकारी ज्ञात नहीं हो सकी है।
बेल्लारी रेड्डी बंधुओं, पर्यटन मंत्री जी. जनार्दन रेड्डी और उनके बड़े भाई व राजस्व मंत्री जी. करुणाकर रेड्डी का राजनीतिक गढ़ है।
रेड्डी बंधुओं का लौह अयस्क खनन का कारोबार हैं और वे श्रीरामुलु को अपना पारिवारिक सदस्य मानते हैं। हॉजपेट बेल्लारी के नजदीक है।
मुख्यमंत्री बी.एस. येदियुरप्पा कहते हैं कि उन्हें छापे के बारे में कोई जानकारी नहीं थी। उन्होंने उत्तरी कर्नाटक के हावेरी में कहा, "मेरे पास इसकी कोई सूचना नहीं है इसलिए मैं इस मामले में टिप्पणी नहीं करूंगा।"
भाजपा विधायकों सुरेश बाबू और बी. नागेंद्र के घर भी छापा पड़ा है। दोनों रेड्डी बंधुओं के नजदीकी माने जाते हैं।
पूर्व केंद्रीय मंत्री व दिल्ली में कर्नाटक सरकार के विशेष प्रतिनिधि वी. धनंजय कुमार ने इन छापों को राज्य की भाजपा सरकार को अस्थिर करने के लिए की राजनीतिक साजिश करार दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications