बीजीआर एनर्जी को 2,168 करोड़ रुपये का ठेका
हैदराबाद की कम्पनी थर्मल पावरटेक आंध्रप्रदेश के कृष्णापटनम में 2 गुणा 660 मेगावाट का एक अत्याधुनिक बिजली संयत्र स्थापित कर रही है।
सोमवार को दी गई सूचना में अभियांत्रिकी-खरीद-निर्माण (ईपीसी) का ठेका लेने वाली कम्पनी बीजीआर एनर्जी ने बताया कि ठेके के अंतर्गत डिजाइन, अभियांत्रिकी, निर्माण, फैब्रिकेशन, एसेंबली, निरीक्षण, टेस्टिंग, परिवहन, उपकरण लगाकर तैयार करना, नागरिक और ढांचागत कार्य, कमिशनिंग और गारंटी टेस्ट शामिल है।
इस बिजली संयंत्र के लिए मुख्यत: ग्रामीण विद्युतीकरण निगम (आरईसी) और बैंक धन उपलब्ध कराएंगे।
बीजीआर एनर्जी ने जापानी कम्पनी हितैची के साथ साझेदारी के एक करार पर हस्ताक्षर कर ईपीसी ठेकेदारी के क्षेत्र में अपनी स्थिति को और भी मजबूत कर लिया है। इस करार के अंतर्गत 660 मेगावाट से 1,000 मेगावाट के अत्याधुनिक ब्वॉयलर और टरबाइन का निर्माण किया जाएगा।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications