नेहरू की अक्षमता दोहरा रहे हैं उमर : भाजपा सांसद
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर से सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि उमर कश्मीरी अलगाववादियों की बात उठाकर सरकार चलाने की अपनी अक्षमता को छुपाने की कोशिश कर रहे थे।
कश्मीर के ताजा हालात के प्रति देशभर में जागरूकता फैलाने के मकसद से यहां शुरू हुए 'इंडिया-फर्स्ट' अभियान के तहत ठाकुर ने यहां एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि उमर अपनी अक्षमता को छुपा कर राष्ट्र को धोखा दे रहे हैं। उनके शासन काल में जम्मू एवं कश्मीर में कानून एवं व्यवस्था की धज्जियां उड़ाई गईं और पत्थराव की 1,200 से ज्यादा घटनाएं हुईं।
ठाकुर भारतीय जनता युवा मोर्चा (बीजेवाईएम) के अध्यक्ष भी हैं। उन्होंने कहा कि उमर की अक्षमता दिवंगत प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू से मेल खाती है।
उन्होंने कहा कि तत्कालीन गृह मंत्री सरदार पटेल ने ज्यादातर रियासतों को भारतीय संघ में मिलने के लिए तैयार कर लिया था जबकि नेहरू ने जम्मू एवं कश्मीर को सफलतापूर्वक भारत में शामिल करने की जिम्मेदारी नहीं निभाई।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications