सेंसेक्स 137 और निफ्टी 40 अंक उछला (लीड-1)
इससे पहले बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों पर आधारित सूचकांक सेंसेक्स 33.87 अंकों की बढ़त के साथ 20,199.73 पर खुला। बीते शुक्रवार को यह 20,165.86 पर बंद हुआ था।
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों पर आधारित सूचकांक निफ्टी 35.20अंक बढ़कर 6101.25 पर खुला। निफ्टी शुक्रवार को 6066.05 पर बंद हुआ था।
बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में भी तेजी दर्ज की गई। मिडकैप 64.53 अंक बढ़कर 8490.33 पर जबकि स्मॉलकैप 102.34 अंक बढ़कर 10,826.04 पर बंद हुआ।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications