उप्र में सड़क हादसा, 5 की मौत
लखनऊ, 25 अक्टूबर(आईएएनस)। उत्तर प्रदेश के सीतापुर जिले में रविवार देर रात हुए एक सड़क हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई जबकि तीन अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।
यह हादसा महोली थाना क्षेत्र के निझ्ही कस्बे के निकट खचाखच भरे टैम्पो को सामने से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रति होकर टक्कर मार दी जिसमें चालक सहित पांच लोगों की मौत हो गई।
टक्कर इतनी तेज थी कि टैम्पो के परखच्चे उड़ गए। शवों को निकालने में पुलिस को कड़ी मशक्कत करनी पड़ी। स्थानीय थाना प्रभारी हरमीत सिंह ने सोमवार को संवाददाताओं को बताया कि घायलों का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। सभी की हालत नाजुक बनी हुई है।
पुलिस के मुताबिक टैम्पो सवार लोग सीतापुर शहर के निवासी थे और रविवार देर रात शहर से करीब 50 किलोमीटर दूर मिश्रिख धाम से दर्शन करके वापस लौट रहे थे। सिंह ने कहा कि हादसे के बाद ट्रक चालक मौके से फरार हो गया, जिसकी तलाश की जा रही है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications