अफ्लेक्स लिमिटेड के मुनाफे में 341 फीसदी की रिकार्ड वृद्धि
समीक्षाधीन तिमाही में कम्पनी की कुल आमदनी में 47 फीसदी की बढ़ोतरी हुई और यह बढ़कर 859 करोड़ रुपये हो गई, जो पिछले साल इस अवधि में 586 करोड़ रुपये थी।
पिछली तिमाही की तुलना में भी कम्पनी के शुद्ध मुनाफे में 233 फीसदी की बढ़ोतरी हुई। अप्रैल-जून तिमाही में कंपनी को 61 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ था।
मौजूदा कारोबारी साल की 30 सितम्बर को समाप्त हुई पहली छमाही में कंपनी को 263 करोड़ रुपये का शुद्ध मुनाफा हुआ है। जो इसी अवधि में पिछले कारोबारी साल में हुए शुद्ध मुनाफे 92 करोड़ रुपये की तुलना में 185 फीसदी अधिक है। इसी तरह कम्पनी की आमदनी में भी इस अवधि में 39 फीसदी का उछाल आया। इस साल की पहली छमाही में कम्पनी की कुल आमदनी जहां 1551 करोड़ रुपये थी, वहीं पिछले साल इस अवधि में कुल आमदनी 1118 करोड़ रुपये थी।
अफ्लेक्स लिमिटेड के चेयरमैन और प्रबंध निदेशक अशोक चतुर्वेदी ने अपने बयान में कहा कि अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिता में बने रहने के लिए कम्पनी अपने प्रदर्शन को लगातार ऊपर उठाने की कोशिश करती रहेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications