पाकिस्तानी दरगाह में विस्फोट, 6 की मौत (लीड-1)

इस्लामाबाद, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पंजाब प्रांत में एक सूफी की दरगाह के बाहर सोमवार को शक्तिशाली बम विस्फोट होने से तीन महिलाओं सहित कम से कम छह लोगों की मौत हो गई और आठ घायल हो गए।

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक सूफी संत हजरत बाबा फरीद गंज की दरगाह के पूर्वी गेट की तरफ आए और भीड़ के बीच एक बम फेंक कर फरार हो गए।

अभी यह पता नहीं लग पाया है कि मोटरसाइकिल पर सवार युवक आत्मघाती हमलावर थे या नहीं।

विस्फोट इतना शक्तिशाली था कि आस-पास की कम से कम दस दुकानें क्षतिग्रस्त हो गईं। एक प्रत्यक्षदर्शी अब्दुल गफ्फार ने कहा कि यदि बम विस्फोट दरगाह परिसर के अंदर हुआ होता तो और अधिक नुकसान हो सकता था। दरगाह के भीतर करीब 200 लोग जियारत के लिए एकत्र हुए थे।

पुलिस और बचाव दल घटनास्थल पर पहुंच गया है और घायलों को अस्पताल में भेजा जा रहा है। एक पुलिस अधिकारी चौधरी तनवीर बम विस्फोट होने की पुष्टि करते हुए बताया कि अभी इस विस्फोट के बारे में ज्यादा कुछ नहीं कहा जा सकता क्योंकि अभी बचाव कार्य जारी है।

जिला समन्वय अधिकारी ने कहा, "पिछले साल आतंकवादियों द्वारा धमकी दिए जाने के बाद ऐहतियाती कदम उठाए गए थे।"

इंडोस-एशियन न्यूज सर्विस।

*

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+