साल के अंत तक आएगी एयरटेल की 3जी सेवा

कंपनी ने कहा कि वह पूरे देश में 3जी सेवा शुरू करने के लिए अन्य प्रदाताओं से भी बात कर रही है। इससे 3जी उपभोक्ताओं के लिए पूरे भारत में बिना बाधा के रोमिंग पर बात करना संभव हो जाएगा।

एयरटेल के ये 13 सर्किल उसके कुल राजस्व बाजार के 68 फीसदी हिस्से का निर्माण करते हैं। इसमें दिल्ली, मुंबई, बेंगलुरू, चेन्नई और हैदराबाद जैसे भारत के प्रमुख महानगर भी आते हैं, जिसे 3जी सेवा के लिए एक बड़ा संभावित बाजार माना जा रहा है।

भारती एयरटेल के भारत और दक्षिण एशिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय कपूर ने कहा कि 3जी सेवा के साथ ही भारत दूरसंचार क्रांति के एक नए चरण में पहुंच जाएगा और दुनिया के विकसित देशों के दूरसंचार बाजारों की कतार में शामिल हो जाएगा।

इसके साथ ही उन्होंने कहा कि इससे आर्थिक प्रगति में भी तेजी आएगी।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+