दिल्ली में माता-पिता और पुत्र के शव बरामद (लीड-1)
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में 80 वर्षीय दलजीत सिंह ने अपने पौत्र करनदीप अरोड़ा के मरने की जानकारी पुलिस को दी।
उधर, करनदीप के माता-पिता समिंदर और निम्मी अरोड़ा के शव रेल पटरी से बरामद किए गए। इनका घर रेल पटरी के नजदीक है।
पुलिस अधिकारी ने बताया, "युवक के माता-पिता ने रेलगाड़ी के नीचे आकर शायद आत्महत्या की हो।"
पुलिस के अनुसार व्यापार में घाटे की वजह से दंपति ने अपने बेटे को कथित रूप से जहर दे दिया और बाद में खुदकुशी कर ली।
पुलिस अधिकारी ने कहा, "मिले एक सुसाइड नोट में लिखा है कि व्यापार में भारी घाटे के चलते वे आत्महत्या कर रहे हैं।" अधिकारी ने बताया कि शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications