मीडिया के झुकाव के कारण राहुल को मिलती है चर्चा : भाजयुमो
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर निर्वाचन क्षेत्र के सांसद ठाकुर ने यह भी कहा कि बिहार में चल रहे चुनाव के परिणाम से मीडिया में स्पष्ट हो जाएगा कि 40 साल पुराने नेहरू-गांधी वंशज के अनुष्ठान और जमीनी हकीकत में कितना अंतर है।
युवा नेता पणजी में पार्टी के अभियान 'पहले भारत' के हिस्से के तौर पर संवाददाताओं को सम्बोधित कर रहे थे।
यह पूछने पर कि कश्मीर के हालात के प्रति राष्ट्रव्यापी जागरूकता फैलाने के लिए भाजयुमो का अभियान 'पहले भारत' क्या राहुल गांधी के देशभर के दौरे का जवाब देने की नीयत से चलाया गया है, ठाकुर ने कहा, "मैं आपसे एक साधारण सवाल पूछता हूं कि मीडिया के अलावा राहुल गांधी कहां लोकप्रिय हैं?"
यह पूछने पर कि क्या मीडिया को अपने स्वभाव के अनुरूप कांग्रेस महासचिव की तरह आपको भी प्रमुखता देना चाहिए था, ठाकुर ने कहा, "मैं आपको केवल अपना विचार दे सकता हूं, लेकिन यह तो इस पर निर्भर करता है कि आपका अखबार मुझे कितनी जगह देता है।"
ठाकुर ने यह भी कहा कि बिहार चुनाव राहुल गांधी के देशभर के दौरे और लोकप्रियता हासिल करने की 'लिटमस जांच' है।
उन्होंने कहा, "इंतजार कीजिए और देखिए। बिहार के नतीजे जल्द ही आने वाले हैं। ये आपको कांग्रेस के 'युवराज' की लोकप्रियता के बारे में बता देंगे।"
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications