दिल्ली में माता-पिता, पुत्र के शव बरामद
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि दक्षिणी दिल्ली के सरिता विहार इलाके में एक घर से युवक का शव मिला जबकि उसके माता-पिता का शव पटरी से बरामद किया गया।
उन्होंने बताया, "युवक के माता-पिता ने रेलगाड़ी के नीचे आकर शायद आत्महत्या की हो।"
पुलिस अधिकारी ने कहा युवक के शव पर कोई निशान नहीं पाया गया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिए गए हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications