छत्तीसगढ़ में 8 अपहृत अब तक नक्सलियों के कब्जे में
पुलिस ने सोमवार को बताया बीजापुर जिले में शुक्रवार को नक्सलियों ने एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) के पांच परिजनों को बस से अगवा कर लिया था।
नक्सलियों ने पांच उन युवकों को कथित रूप से अपहृत कर लिया है, जो एसपीओ बनना चाहते थे।
जिले के उसूर इलाके से रविवार को नक्सलियों ने जनपद पंचायत के एक सदस्य को अगवा कर लिया। जिन्हें मिलाकर अगवा लोगों की संख्या 11 हो गई थी। हालांकि नक्सलियों ने एसपीओ के तीन परिजनों को मुक्त कर दिया है।
पुलिस मुख्यालय के अधिकारियोंे ने बताया कि अगवा लोगों की तलाश में पुलिस और अर्धसैनिक बलों ने अभियान शुरू कर दिया है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications