राजस्थान में 1 नवंबर से बाजरे की सरकारी खरीद होगी शुरू
एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि राज्य सरकार द्वारा 1 नवंबर से प्रदेश में बाजरे की खरीद शुरू की जाएगी। यह खरीद भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई), राजफैड एवं तिलम संघ के माध्यम से की जाएगी। पहले चरण में चिन्हित उन 16 जिलों में खरीद की जायेगी जहां 1 लाख मीट्रिक टन से ज्यादा बाजरा पैदा होना अनुमानित है। बाजरे की खरीद के लिए 69 क्रय केन्द्र बनाए गए हैं। भंडारण व्यवस्था की जिम्मेदारी राजस्थान स्टेट वेयर हाउसिंग कॉर्पोरेशन को सौंपी गई है। दूसरे चरण में आवश्यकतानुसार और जिलों में खरीद की जाएगी।
बैठक में मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को निर्देश दिये कि बाजरे की खरीद भारत सरकार द्वारा निर्धारित मापदण्डों के अनुसार की जाए। बैठक में बताया गया कि खरीद केन्द्रों पर नियुक्त अधिकारियों व कर्मचारियों का प्रशिक्षण सोमवार यानी 25 अक्टूबर को नेहरू सहकार भवन में होगा। प्रशिक्षण भारतीय खाद्य निगम (एफसीआई) के अधिकारियों के निर्देशन में दिया जाएगा। बैठक में अधिकारियों ने बताया कि कृषि विभाग के आंकड़ों के अनुसार 45 लाख मीट्रिक टन बाजरा पैदा होने का अनुमान है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications