किंगफिशर कैलेंडर के लिए मॉरीशस में होगी शूटिंग
आठ साल के अंतराल के बाद मॉरीशस किंगफिशर कैलेंडर से दूसरी बार जुड़ने जा रहा है। कैलेंडर के पहले संस्करण के लिए तस्वीरें वहीं ली गई थीं।
मॉरीशस के पूर्वी तट पर प्रख्यात फोटोग्राफर अतुल कस्बेकर ये तस्वीरें लेंगे।
'यूनाइटेड ब्रेबरीज' के अध्यक्ष विजय माल्या ने एक वक्तव्य जारी कर कहा है कि किंगफिशर कैलेंडर में भारत की कुछ सर्वश्रेष्ठ प्रतिभाओं को दिखाया जाएगा।
उन्होंने कहा कि पिछले साल इस कैलेंडर में शार्क और एक मॉडल को दिखाया गया था जबकि इसके पहले संस्करण के लिए तस्वीरें मॉरीशस में ली गई थीं।
मॉरीशस पर्यटन संघ के निदेशक कार्ल मूटूसामी कहते हैं कि किंगफिशर की तस्वीरों से भारतीय पर्यटकों को मॉरीशस के लिए आकर्षित करने में मदद मिलेगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications