शरद ने राहुल को गंगा में फेंकने को कहा, बिफरी कांग्रेस (लीड-1)
कांगेस के बिहार इकाई के मुख्य प्रवक्ता प्रेमचंद्र मिश्रा ने कहा कि इस चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ओर जद (यु) के नेता विरोधी पक्षों के लिए अमर्यादित भाषा का प्रयोग कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि शरद यादव को राहुल गांधी पर की गई अपनी टिप्पणी के लिए 24 घंटे के अंदर माफी मांगनी चाहिए। उन्होंने यह भी कहा कि राहुल का राजनीति में कद बहुत ऊंचा है।
इससे पहले, यादव ने फतुहा विधानसभा क्षेत्र में सोमवार को एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस को देश की सत्ता में रहने का 50 वर्षो से ज्यादा का मौका मिला है परंतु क्या हुआ।
उन्होंने कांग्रेस पर प्रहार करते हुए कहा कि मोतीलाल नेहरू, जवाहरलाल नेहरू, इंदिरा गांधी, राजीव गांधी और सोनिया गांधी के बाद एक और 'बबुआ' राजनीति में आया है। यह इस देश का दुर्भाग्य है।
राहुल पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि राहुल को राजनीतिक समझ का अभाव है। कागज पर जो लोग लिखकर दे दिया जाता है वह उसे ही पढ़कर बोलते हैं। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों को गंगा में फेंक देना चाहिए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications