चीन में भूकम्प में झटके, 12 छात्र घायल
बीजिंग, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। चीन के हेनान प्रांत में रविवार को भूकम्प के हल्के झटके महसूस किए गए। इसमें कम से कम 12 छात्र घायल हो गए।
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के अनुसार भूकम्प की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 4.7 मापी गई। झटके स्थानीय समयानुसार शाम 4.58 बजे झोउकोउ शहर में महसूस किए गए।
अधिकारियों ने बताया कि भूकम्प की वजह 24 मकान ढह गए। एक स्कूली इमारत के गिरने से 12 छात्र घायल हो गए।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।
*


Click it and Unblock the Notifications