नक्सलियों को विस्फोटक आपूर्ति करने वाले 3 गिरफ्तार (लीड-1)
भुवनेश्वर, 24 अक्टूबर (आईएएनएस)। उड़ीसा के सुंदरगढ़ जिले में नक्सलियों को विस्फोटकों और अन्य सामग्रियों की आपूर्ति करने के आरोप में पुलिस ने रविवार को तीन लोगों को गिरफ्तार किया।
पुलिस अधीक्षक दीप्तेश पटनायक ने आईएएनएस को बताया कि तीनों को बिसरा कस्बे से गिरफ्तार किया गया। तीनों एक-दूसरे के सम्बंधी हैं। उनके पास से ढेर सारी जिलेटिन की छड़ें, डेटोनेटर्स, निष्क्रिय तार और नक्सलियों की वर्दी जब्त की गई है।
एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि एक दूसरी घटना में शनिवार देर रात पुलिस ने गजपति जिले के वन क्षेत्र से तीन नक्सलियों को गिरफ्तार किया।
नक्सली गजपति और पड़ोस के कंधमाल जिले में पिछले वर्ष एक पुलिस चौकी पर हमला करने तथा एक फॉरेस्ट बीट हाउस को उड़ाने की घटना सहित कई अपराधों में शामिल थे।
पुलिस अधिकारी ने कहा कि नक्सलियों के पास से तीन बंदूक और नक्सलियों की दस जोड़ी वर्दी बरामद की गई है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications