Get Updates
Get notified of breaking news, exclusive insights, and must-see stories!

बुनियादी ढांचे में जापानी मदद का स्वागत: प्रधानमंत्री

टोक्यो, 25 अक्टूबर (आईएएनएस)। प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि सरकार ने अगली पंचवर्षीय योजना के अंतर्गत बुनियादी ढांचे पर 10 खरब डॉलर खर्च करने की योजना बनाई है और इसमें जापान की ओर से मिलने वाले सहयोग का स्वागत किया जाएगा।

टोक्यों में सोमवार को आयोजित एक भोज के दौरान सिंह ने कहा, "अगली पंचवर्षीय योजना (2012 से 2017) में हमने बुनियादी ढांचे के क्षेत्र में 10 खरब डॉलर खर्च करने को सोचा है। इस लक्ष्य को हासिल करने में निजी निवेशकों की महत्वपूर्ण भूमिका रहेगी।"

उन्होंने कहा, "हम भारत में आर्थिक बुनियादी ढांचे के विकास में जापानी उद्योग जगत की बड़ी भूमिका का स्वागत करेंगे। हमें शहरी बुनियादी ढांचे को मजबूत करने में आपकी (जापानी उद्योग जगत) मदद की जरूरत होगी।"

प्रधानमंत्री के सम्मान में दोपहर के भोज का आयोजन एक स्थानीय कारोबारी संस्था 'निप्पन केडनरेन', 'जापान चैम्बर्स ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री' एवं 'भारत-जापान व्यापार सहयोग समिति' की ओर से किया गया था। इस समारोह में रिलायंस समूह के प्रमुख मुकेश अम्बानी, भारतीय इंटरप्राइजेज के सुनील भारती मित्तल, एचडीएफसी के प्रमुख दीपक पारेख और फोर्टिस हेल्थकेयर के मालविंदर सिंह ने भी शिरकत की।

इस भोज से पहले भारत के उद्योगपतियों ने 'जापान-इंडिया बिजनेस लीडर्स फोरम' की तीसरी वार्षिक बैठक को संबोधित किया। सामूहिक आर्थिक साझेदारी समझौते (सीईपीए) के बातचीत के पूरा होने की भी घोषणा भारत और जापान की ओर से हो सकती है।

सीईपीए के संदर्भ में प्रधानमंत्री सिंह ने कहा कि उनकी पहली प्राथमिकता इस समझौते को कानूनी दस्तावेज का रूप देना है। उन्होंने कहा, "हम सरकारी स्तर पर इस दिशा में काम कर रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि भारत और जापान को एक कारोबारी माहौल तैयार करने के लिए मिलकर काम करना चाहिए ताकि दोनों ओर व्यापार और निवेश का प्रवाह बढ़ सके। प्रधानमंत्री ने कहा, "इसी वजह से हम सीईपीए को लेकर बीते चार वर्षो से बातचीत कर रहे हैं।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+