तेल पाइपलाइन में विस्फोट, 12 की मौत
समाचार एजेंसी डीपीए के अनुसार सुरक्षा अधिकारियों ने गोपनीयता की शर्त पर घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि रविवार रात में मगवे प्रखण्ड के पकोक्कू शहर में तेल पाइप लाइन में विस्फोट के बाद आग भड़क उठी।
एक अधिकारी ने बताया, "कई लोगों के गंभीर रूप से घायल होने के कारण मरने वालों की संख्या बढ़ सकती है।" आग सोमवार को बुझाई जा सकी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications