राष्ट्रमंडल खेल : एनडीएमसी ने सीवीसी के आरोपों को खारिज किया

नई दिल्ली, 23 अक्टूबर (आईएएनएस)। नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) ने शनिवार को केंद्रीय सतर्कता आयोग (सीवीसी) की उन रपटों को खारिज कर दिया, जिनमें आरोप लगाया गया है कि एनडीएमसी ने राष्ट्रमंडल खेलों के दो परिसरों के निर्माण में घटिया सामान का इस्तेमाल किया था।

एनडीएमसी के प्रवक्ता आनंद तिवारी ने आईएएनएस को बताया, "अभी तक सीवीसी से हमें कोई रिपोर्ट प्राप्त नहीं हुई है। सीटीई (मुख्य तकनीकी परीक्षण) ने कुछ समय पहले कुछ परीक्षण किया था और हमने उन्हें जवाब दिया था।"

ज्ञात हो कि सूचना का अधिकार कानून (आरटीआई) के तहत हासिल किए गए सीवीसी के दस्तावेज में कहा गया है कि तालकटोरा इनडोर स्टेडियम और शिवाजी स्टेडियम के निर्माण और नवीनीकरण में घटिया कंकरीट और निम्न गुणवत्ता वाले सीमेंट का इस्तेमाल किया गया।

दस्तावेज में कहा गया है कि अधिकांश नमूने जांच करने पर तय मानकों पर खरा नहीं उतरे।

तिवारी ने कहा, "क्यूब्स के विफल होने के बाद भारतीय मानक संहिता के प्रावधानों के अनुसार नान डिस्ट्रक्टिव जांच किए गए और परिणाम अच्छे से विशिष्ट के बीच पाए गए।"

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+