माकपा लोगों को आतंकित कर रही है : ममता
बनर्जी ने कोलकाता में पार्टी की एक रैली को सम्बोधित करते हुए कहा, "माकपा को राज्य में अपने 34 वर्षो के कुशासन के बारे में राज्य की जनता को जवाब देना होगा। उसने सत्ता में बने रहने के लिए लोगों को यातनाएं दी, उनकी हत्याएं की।"
बनर्जी ने कहा, "माकपा नेता सत्ता के भूखे हैं, इसी कारण वे सत्ता में बने रहने के लिए आम जनता की हत्या कर रहे हैं और उसे आतंकित कर रहे हैं।"
ज्ञात हो कि माकपा नेतृत्व वाली वाम मोर्चा सरकार पश्चिम बंगाल में पिछले 34 सालों से लगातार सत्ता में हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications