बिहार में पीठासीन अधिकारी की मौत
पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक प्राणपुर विधानसभा क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 123 पर तैनात 55 वर्षीय मोहम्मद हबीब का दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गई। हबीब मनिहारी के एक विद्यालय में बतौर प्रधानाध्यापक कार्यरत थे।
पुलिस अधिकारी के मुताबिक प्रथम दृष्टया उनकी मौत का कारण दिल का दौरा पड़ना बताया जा रहा है। उन्होंने बताया की अधिकारी की मौत के बाद कुछ समय के लिए इस मतदान केंद्र पर मतदान रोकना पड़ा लेकिन बाद में एक अन्य पीठासीन अधिकारी की तैनाती कर दी गई और मतदान सुचाररू रूप से प्रारंभ हो गया।
उल्लेखनीय है कि बिहार विधानसभा चुनाव के प्रथम चरण के तहत 47 विधानसभा क्षेत्रों में गुरुवार को मतदान हो रहा है।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications