खाद्य महंगाई दर में कमी, 15.53 फीसदी हुई
मुद्रास्फीति की दर में यह कमी खाद्यान्नों की आपूर्ति में सुधार और सब्जियों की कीमत में कमी के कारण आई है।
गुरुवार को जारी आधिकारिक आंकड़ों के मुताबिक समीक्षाधीन अवधि में प्राथमिक वस्तुओं की वार्षिक मुद्रास्फीति की दर गिरकर18.05 फीसदी हो गई जो दो अक्टूबर को समाप्त सप्ताह के दौरान 18.54 फीसदी थी।
नौ अक्टूबर को समाप्त सप्ताह में ईंधन सूचकांक 11.14 फीसदी के स्तर पर अपरिवर्तित रहा।
पिछले कुछ सप्ताहों से खाद्यान्नों की उच्च कीमत बनी हुई है। विश्लेषकों का मानना है कि अच्छे मानसून और रबी फसल के अच्छा होने की सम्भावना के कारण कीमतों में और कमी आ सकती है।
यद्यपि, उच्च खाद्यान्न कीमतों के कारण भारतीय रिजर्व बैंक अपनी प्रमुख ऋण दरों में बढ़ोतरी कर सकता है। दो नवम्बर को बैंक अपनी समीक्षा नीति जारी करेगा।
पिछले 52 सप्ताहों की तुलना में खाद्य वस्तुओं की कीमतों में आया उतार-चढ़ाव निम्नलिखित है-
अनाज : 5.88 फीसदी
चावल : 4.72 फीसदी
गेहूं : 7.01 फीसदी
दालें : 4.44 फीसदी
सब्जी : 12.26 फीसदी
फल : 15.65 फीसदी
दूध : 21.65 फीसदी
आलू : (-) 49.82 फीसदी
प्याज : (-) 8.62 फीसदी
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications