धूमधाम से मनेगा काशी महोत्सव
जगह-जगह आयोजित हो रहे मेलों एवं धार्मिक उत्सवों में आ रहे स्थानीय लोगों के उत्साह को देखकर लगता है कि आपदा के दंश पर उत्तराखंडवासियों ने विजय प्राप्त कर ली है। इस बीच केदारनाथ-काशी महोत्सव समिति ने ऐलान किया है कि काशी महोत्सव धूमधाम से मनेगा।
केदारनाथ-काशी महोत्सव समिति के अध्यक्ष विपिन सेमवाल ने बताया कि हम इस बार महोत्सव को अति धूमधाम एवं भव्य रूप से मनायेंगे। उन्होंने कहा कि केदारनाथ धाम के कपाट बंद होने पर जब भगवान की डोली गुप्तकाशी में प्रवेश करेगी तो दो दिवसीय इस मेले की शुरुआत हो जाएगी। उन्होंने बताया कि काशी महोत्सव 8 व 9 नवम्बर को दो दिनों तक गुप्तकाशी में चलेगा।
गौरतलब हो कि भगवान केदारेश्वर की डोली गुप्तकाशी पहुंचने के अवसर पर लम्बे समय से स्थानीयों द्वारा महोत्सव का आयोजन किया जाता रहा है, जिसमें स्थानीय कलाकार, सांस्कृतिक मंडलियों सहित भारी संख्या में भजन मंडलियां अपने कार्यक्रम प्रस्तुत करती हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications