क्षेत्र की उपेक्षा से त्रस्त सांसद ने किया अनशन का ऐलान
आपदा के बाद अपने क्षेत्र का इन दिनों सघन दौरा कर रहे सांसद प्रदीप टमटा ने कहा है कि शिक्षा एवं लोकनिर्माण विभाग द्वारा उनके क्षेत्र की भारी उपेक्षा की जा रही है।
टमटा ने दोनो विभागों के अधिकारियों से कहा है कि यदि उनके क्षेत्र की उपेक्षा बंद नहीं हुई तो वह राज्य सरकार के खिलाफ अनशन करेंगे।
गौरतलब हो कि इन दिनों उत्तराखंड में भारी संख्या में हुए शिक्षकों के तबादलों के कारण स्कूलों में शिक्षकों की कमी पाई जा रही है। राज्य के कई हिस्सों से इस बात की शिकायतें आ रही है कि तबादलों के कारण शिक्षक स्कूलों में नहीं पहुंच पा रहे है। वैसे भी सूबे के पहाड़ी क्षेत्रों में स्कूल शिक्षकों की कमी है। यह इस कारण है कि अधिकांश शिक्षक मैदानी इलाकों में पढ़ाने को उत्सुक हैं।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications