'अमेरिकी रक्षा मुख्यालय पेंटागन में गोलीबारी'
सीएनएन ने पेंटागन पुलिस के प्रवक्ता क्रिस लेमैन के हवाले से कहा कि पेंटागन के पुलिस अधिकारियों ने सुबह लगभग 4.50 बजे गोली चलने की कम से कम पांच आवाजें सुनी। लेकिन यह पता नहीं चला कि गोलियां किसने चलाई।
पेंटागन फोर्स प्रोटेक्शन एजेंसी के प्रवक्ता टेरी सुथरलैंड के अनुसार पेंटागन इमारत के दक्षिणी तरफ दो गोलियां दागी गईं। एक खिड़की में जा लगी और दूसरी इमारत में।
रिपोर्ट में कहा गया है कि गोलीबारी के बाद लगभग एक घंटे तक पेंटागन का दक्षिणी पार्किं ग और दक्षिणी प्रवेश आंशिक रूप से बंद कर दिया गया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications