पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति लेघारी का निधन
इस्लामाबाद, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। पाकिस्तान के पूर्व राष्ट्रपति फारुख अहमद खान लेघारी का बुधवार तड़के निधन हो गया। वह 70 वर्ष के थे। उन्होंने 1996 में बेनजीर भुट्टो की सरकार को बर्खास्त किया था।
'डॉन' ने खबर दी है कि लेघारी ने रावलपिंडी शहर में आखिरी सांस ली।
लेघारी 1993 में पाकिस्तान के आठवें राष्ट्रपति चुने गए थे। उन्होंने भ्रष्टाचार, अव्यवस्था और गैर कानूनी हत्याओं के आरोपों का सामना कर रही बेनजीर सरकार को 19 नवम्बर 1996 में बर्खास्त कर दिया था।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications