पटाखा गोदाम में भीषण आग, 3 घायल

लखनऊ, 20 अक्टूबर (आईएएनएस)। उत्तर प्रदेश के वाराणसी शहर में बुधवार को एक घनी आबादी वाले इलाके में स्थित पटाखों के गोदाम में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गई। आग से तीन लोगों के घायल होने की खबर है।

यह पटाखा गोदाम चौक इलाके के एक मकान में था। आग ने देखते ही देखते पूरे गोदाम को अपनी चपेट में ले लिया। चौक थाना-प्रभारी शैलेंद्र सिंह ने संवाददाताओं को बताया कि समय पर दमकल की गाड़ियों ने वहां पहुंचकर आग को आस-पास के मकानों में फैलने से रोक लिया है और जल्दी ही इस पर पूरी तरह से काबू पा लिया जाएगा।

पुलिस के मुताबिक घटना के वक्त गोदाम में मौजूद तीन कर्मचारी मामूली रूप से झ्झुलस गए हैं, जिनका पास के एक निजी अस्पताल में उपचार कराया जा रहा है।

सिंह ने बताया कि आग के कारणों का पता नहीं चल पाया है। प्रथम दृष्टया यह बिजली के शॉर्ट सर्किट का मामला प्रतीत हो रहा है। उन्होंने कहा कि इस बात की जांच की जाएगी कि घनी आबादी और भीड़भाड़ वाले इलाके में पटाखे का गोदाम कैसे बनाया गया। पुलिस पटाखा गोदाम मालिक के बारे में पता लगा रही है।

इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+