मेक्सिको में 20 वर्षीय छात्रा बनी पुलिस प्रमुख
समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक मारिसोल वालेस गार्सिया ने सोमवार को शहर के पुलिस प्रमुख के तौर पर अपना कार्यभार संभाल लिया। अमेरिका के सीमावर्ती इलाके में स्थित इस शहर की आबादी लगभग 10,000 है। इस शहर को मेक्सिको का सर्वाधिक हिंसाग्रस्त क्षेत्र माना जाता है।
उल्लेखनीय है कि शहर के पूर्व मेयर जीसस मैनुअल लारा रोड्रिग्यूएज की 19 जून को उनके घर में हत्या कर दी गई थी।
गार्सिया ने कहा कि वह नशीले पदार्थों की तस्करी से जुड़े गिरोहों से नहीं लड़ेंगी क्योंकि इसकी जिम्मेदारी कानून प्रवर्तन एजेंसियों की है। वह इस क्षेत्र में लोगों के बीच विश्वास बहाली के बारे में काम करेंगी।
इंडो-एशियन न्यूज सर्विस।


Click it and Unblock the Notifications